सुल्तानपुर : "चुनाव सुधार" विषय पर युवा संवाद आयोजित
कादीपुर।
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
एशोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (ए.डी.आर.) व उ.प्र. इलेक्शन वाच के तत्वावधान में "चुनाव सुधार" विषय पर मंगलवार को पंडित राम चरित्र मिश्र पी.जी. कालेज पड़ेला में युवा संवाद का आयोजन किया गया। युवा संवाद के मुख्य अतिथि ए.डी.आर. के प्रदेश समन्वयक वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने कहा कि चुनावों में सुधार को लेकर एक जनान्दोलन चलाये जाने की जरूरत है। ए.डी.आर देशभर में मतदाता जागरूकता को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर जनता का दबाव सदैव बना रहना चाहिए।
ए.डी.आर. सुलतानपुर के जिला समन्वयक व पत्रकार श्याय चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि युवा ही देश में चुनाव सुधार की अगुवाई कर सकता है। ए.डी.आर. इसमें सहायक बनेगा। युवा संवाद में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि चुनाव में धन प्रत्याशी नहीं चुनाव आयोग खर्च करे। जिन प्रत्याशियों को जनता ने इन्कार कर दिया उसको छ वर्ष तक किसी भी चुनाव लड़ने पर प्रतिबंधित किया जाय तथा लोकसभा के चुनावों में दागी प्रत्याशियों के बारे में विज्ञापन देने का काम चुनाव आयोग करे।
युवा संवाद में विद्यार्थियों ने कहा कि विधायकों को वेतन, भत्ता व पेंशन सांसदों से कम मिलना चाहिये। युवा संवाद का कुशल संचालन युवा साहित्यकार ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' व अध्यक्षता कालेज के प्रबंधक ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र ने किया। इस अवसर पर यू.पी. इलेक्शन वाच के प्रतिनिधि शंकर शुक्ल, कालेज के प्राचार्य घनश्याम पाण्डेय, पत्रकार विजय गिरि आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों ने अतिथियों से सवाल जबाब भी किये ।

Comments
Post a Comment