जौनपुर : पूर्व छात्राओं को अपने विद्यालय से बनाये रखना चाहिये सम्बन्ध - गीता जायसवाल
शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
पूर्व छात्राओं को अपने विद्यालय से सम्बन्ध बनाये रखना चाहिए। आप अपनी उपलब्धि व समस्याएं अपने शिक्षिकाओं को बताते हुए उनकी राय लेनी चाहिए निश्चित तौर आप की उपलब्धियों पर खुश होगी और समस्याओं का समाधान निकालने में आप की हर सम्भव मद्दत भी करेंगी आप सब अपने जूनियर सीनियर से कुछ न कुछ सीखा होगा और सिखाया भी होगा उक्त बातें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता जायसवाल ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्राओं की तीन दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा अपना विचार व्यक्त किया।
पुरातन छात्र सम्मेलन में लगभग 50 पूर्व छात्राएं प्रतिभाग लिया। इन छात्राओं को ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिता कराई गई। नपा अध्यक्ष गीता जायसवाल ने छात्राओं की समस्याओं को भी सुना जिसमें कुछ छात्राएं आर्थिक तंगी की वजह से उनकी शिक्षा बाधित होगी हैं उनकी हर सम्भव मदद करने की बात नपा अध्यक्ष ने कही। कार्यक्रम का संचालन अल्पना सिंह व आभार प्रदर्शन विद्यालय की वार्डेन एकता नीलम ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व छात्रा गोल्डी गुप्ता, प्रिया चौहान, शिवानी अग्रहरि, प्रियंका गौतम, अंशिका अस्थाना, सपना सिंह, शालू आदि उपस्थित रही।

Comments
Post a Comment