जौनपुर : प्रतिबंधित मांस लदा वाहन पानी भरे गड्ढे में पलटा

जौनपुर : प्रतिबंधित मांस लदा वाहन पानी भरे गड्ढे में पलटा


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
           प्रतिबंधित मांस लेकर जा रही टाटा एसीई वाहन को ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। तेज रफ्तार में भाग रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। चालक व तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गये।

जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या यूपी 62 बीटी 0534 सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर के अमावाकलां गांव का है जो आरओ फिल्टर पानी की सप्लाई करता है। वाहन रात एक बजे छताई खुर्द गांव से निकला जिसमें प्रतिबंधित मांस होने के शक में ग्रामीणों ने पीछा कर लिया। पीछे लगे लोगों को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहन से तीन बोरियों में मांस जब्त करते हुए उसे जमीन में दफन कर वाहन को कब्जे में लिया। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर व चालक फरार होने में सफल हो गये। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

Comments