जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
सुइथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलेमानपुर गांव निवासी सुनील गुप्ता (38) बाइक से किसी मांगलिक कार्य में सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर गया था। रविवार की देर रात घर वापसी के दौरान जैसे ही सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद के समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

Comments
Post a Comment