जौनपुर : तमंचे के बल पर आंतकित कर बदमाशो ने नब्बे हजार लूटा
सुईथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
सरपतहां थाना क्षेत्र के विरैली गांव के समीप बाइक सवार लुटेरों ने गुरुवार दोपहर तमंचे के बल पर आंतकित कर एक अधेड़ से नब्बे हजार रूपए लूट कर चम्पत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसौली गांव निवासी नसीम अहमद गुरुवार को सूरापुर स्थित इलाहाबाद बैंक से नब्बे हजार रुपए निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही वे बिरैली गांव स्थित टेढ़ी मोड़ पर पहुंचे थे कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उन्हें रोककर तमंचा सटा दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश उन्हें मारपीट कर उनका रूपयों से भरा झोला लेकर करौंदीकला की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना सरपतहां पुलिस को दी। क्षेत्र में लगातर घट रही लूट की घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल है।

Comments
Post a Comment