जौनपुर : परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की हालत गम्भीर होने पर परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया।
बताया जाता है कि नगर के रामलीला भवन चौराहा निवासी सियाराम अग्रहरी की पुत्री रंजना शुक्रवार की देर शाम परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की हालत गम्भीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराए।

Comments
Post a Comment