जौनपुर : मनबढ़ युवकों ने पेट्रोल पम्प के मैनेजर को पीटकर किया लहुलुहान

जौनपुर : मनबढ़ युवकों ने पेट्रोल पम्प के मैनेजर को पीटकर किया लहुलुहान 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प के मैनेजर को दो की संख्या में मनबढ़ युवकों ने मार पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक निजामपुर गांव स्थित नाज फीलिंग स्टेशन की जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त मामले को लेकर बुधवार की देर रात 11 बजे बाइक पर सवार दो की संख्या में पहुंचे युवकों ने पम्प मालिक को गाली देना शुरु कर दिया। मालिक के न रहने पर मैनेजर अशोक कुमार यादव (26) पुत्र छंगन लाल निवासी सादात थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपित पवन साहू को हिरासत में लिया। घायल मैनेजर का उपचार स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments