जौनपुर : पिलकिछा मेले में चैन स्नैचरों की शिकार हुई चार महिलाएं
तीन दिन में चार चैन स्नेचिंग की घटना से मेला क्षेत्र में सनसनी
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा मे चल रहे साप्ताहिक मेले मे चेन स्नेचरों के हौसले इतने बुलंद है कि मेले के तीसरे दिन तक चार महिलाओं को अपना शिकार बना डाला। गोसाईपुर गांव निवासी विद्या देवी पत्नी राम प्रसाद रविवार को मेले में गयी थी। मौका पाकर स्नेचरो ने उसके गले से सोने की चेन उड़ा दिया। इसके पूर्व भी तीन और महिलाएं उनका शिकार हो चुकी हैं। सभी घटनाओ की सूचना दिये जाने के बाद भी पुलिस स्नेचरो की धर पकड़ मे नाकाम चल रही है। बहरहाल, चैन स्नैचरों की शिकार महिलाएं चैन खोने के गम में दुखी है।

Comments
Post a Comment