जौनपुर : जनपद की आभा सिंह कोलंबिया विश्वविद्यालय में 1 दिसम्बर को देंगी व्याख्यान
कोलंबिया विश्वविद्यालय में "इंडिया डायलॉग कार्यक्रम" के तहत "मी टू एंड बियान्ड" विषय पर देंगी व्याख्यान
जौनपुर।
आर के सिंह
तहलका 24x7
मुंबई हाउसिंग घोटाला एवं सलमान खान के हिट एंड रन मामले में पैरवी करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट आभा सिंह को कोलंबिया विश्वविद्यालय ने एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है। इस खबर के मिलते ही जिले मे खुशी की लहर दौड़ गई।
जनपद के मड़ियाहूँ तहसील अंतर्गत जवन्सीपुर गाँव निवासी आभा सिंह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाईपी सिंह की पत्नी है तथा कुछ वर्षों पूर्व पोस्ट मास्टर जनरल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर मुंबई हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं और देश की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
डा. सिंह एक दिसंबर को अमेरिका के प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय में "इंडिया डायलॉग कार्यक्रम" के तहत "मी टू एंड बियान्ड" विषय पर व्याख्यान देंगी। कोलंबिया विश्वविद्यालय का इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर विभाग हर वर्ष इस तरह का आयोजन करता है। डॉ सिंह 29 नवंबर की रात में अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगी। इस कार्यक्रम में कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल आफ इंडिया राजीव महर्षि योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर मोंटेक सिंह अहलूवालिया समेत कई दिग्गज भाग लेंगे।


Comments
Post a Comment