जौनपुर : शाहगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो चोरों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो चोरों को किया गिरफ्तार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                                      कोतवाली पुलिस ने देर रात रेलवे माल गोदाम के समीप से चोरी की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया। जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक संजय कुमार हमराही शैलेन्द्र यादव, जितेन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र बहादुर यादव के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने दो संदिग्ध युवक के माल गोदाम पर बैठे होने की खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। जिनकी तलाशी की दौरान दोनों के पास चाकू समेत प्लास, टार्च, सड़सी, लोहे की राड आदि बरामद किया। पकड़े गये चोरों ने अपना नाम कालूनाथ पुत्र सुन्दरनाथ निवासी चक धरौहरा हरदानपुर थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली व आशीष पुत्र जोगिन्दर  निवासी रौतारा जिला कटिहार बिहार बताया। पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments