जौनपुर : स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्रों में निःश्वार्थ सेवा भाव जागृत होती है -अनिल कुमार उपाध्याय

जौनपुर : स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्रों में निःश्वार्थ सेवा भाव जागृत होती है -अनिल कुमार उपाध्याय 


प्रशिक्षण में ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गान, टोली निर्माण के बारे में दी गयी जानकारी 


जौनपुर।
फूल कुमार प्रजापति 
तहलका 24x7
               जनपद के खेतासराय क्षेत्र अंतर्गत खुदौली स्थित सर्वोदय इंटर कालेज के प्रांगण में बुधवार से चल रहे स्काउट गाइड प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कालेज के प्रधानाचार्य  अनिल कुमार उपाध्याय ने स्काउट ध्वज फहराकर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्रों में सेवा की भावना जागृत होती है ऐसे स्काउट गाइड देश के सजग प्रहरी होते जो विषम परिस्थितियों में धैर्य व मितव्ययता के साथ अपने हर कार्य को सकुशल संपन्न करा देते हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए वह सदैव तैयार रहते हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। 
इस दौरान डॉ कमलेंद्र त्रिपाठी, विरेंद्र श्रीवास्तव, अनिल यादव, राजेश यादव प्रधान, लिपिक अनिल सिंह, मेवालाल यादव, स्काउट प्रभारी विनोद मिश्रा, अनुराग यादव, रेखा यादव, गिरजा शंकर यादव, सहायक स्काउट मास्टर नितेश कुमार बरनवाल, गाइड कैप्टन दीपिका बरनवाल, स्काउट मास्टर दीपक बरनवाल सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments