जौनपुर : युवा शक्ति है सब पर भारी, चलो करो अब स्वच्छ भारत की तैयारी - राजेश वर्मा
खेतासराय।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
युवा शक्ति है सब पर भारी, चलो करो अब स्वच्छ भारत की तैयारी उक्त बातें उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने स्वच्छता अभियान के मद्देनजर निकाली जा रही एक विशाल रैली को झन्डा दिखा रवानगी के दौरान कही। क्षेत्र के खुदौली स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज से शुक्रवार की प्रातः स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने झंडा दिखा कर किया।
रैली कालेज से चलकर खेतासराय नगर भ्रमण करते हुए वासुदेव तपेश्वरी इंटर कालेज में एकत्रित होकर स्वच्छता हेतु दृढ़ संकल्पित हुए। रैली में शामिल विद्यार्थियों को सोंधी ब्लॉक के सामने कुछ समाज सेवियों ने जलपान की भी व्यवस्था करा कर इस रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। उक्त दोनों कॉलेज के एनसीसी व स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं सहित अन्य विद्यार्थियो ने कॉलेजो से स्वच्छता अभियान से सम्बंधित तख्तियों पर लिखे स्लोगन को लेकर चल रहे थे।। कस्बा के मुख्य चौराहे पर आकर एक विशाल रैली में तब्दील हो गया। जहाँ स्वच्छता अभियान से सम्बंधित गगनचुंबी नारे लगाते हुए एक दूसरों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। जिससे समूचा नगर स्वच्छ भारत अभियान के नारों से गूँज रहा था।
रैली नगर भ्रमण के बाद कस्बा स्थित वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में समाप्त हो गई।
जहाँ समाप्त होने से पूर्व रैली में नगर पंचायत खेतासराय के अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार व नगर चेयरमैन वसीम अहमद ने स्वच्छता पर विस्तार से लोगो को बताया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान राजेश यादव, विनोद मिश्रा, सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, स्काउट प्रशिक्षक फूल कुमार प्रजापति, विरेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, रेखा यादव व प्रीति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वही रैली के दौरान बीच रास्ते मे किशन बिन्द, राजेश श्रीवास्तव, शैलेश यादव, शुभम शर्मा, अर्जुन सोनकर, दिलीप बिन्द, अर्पित शर्मा, मुकेश, पंकज, सत्यम व प्रभात विद्यार्थियों के सेवा भाव में लगे रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ कमलेन्द्र त्रिपाठी ने किया। अन्त के सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट किया।



Comments
Post a Comment