जौनपुर : फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला से दरोगा ने की बदसलूकी, पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
जौनपुर : फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला से दरोगा ने की बदसलूकी, पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में शौचालय निर्माण के दौरान एक दबंग पक्ष ने महिला और उसके परिवार वालों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसकी फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला के साथ न्याय करने के बजाय उप निरीक्षक ने बदसलूकी कर भगा दिया।
सूत्रों के मुताबिक अतरौरा गांव निवासी चंद्रावती विश्वकर्मा पत्नी ब्रह्मदेव विश्वकर्मा अपने निजी भूमि पर स्वच्छ भारत के तहत मिले शौचालय का निर्माण करा रही थी। तभी पड़ोसी महिला ने अपने परिवार वालों के साथ हमला बोल दिया। दबंगों ने चंद्रावती विश्वकर्मा और बेटी चांदनी को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। जिसकी फरियाद लेकर वह थाने पहुंची। पुलिस ने मेडिकल मुआयना के बाद एनसीआर दर्ज कर लिया। एनसीआर दर्ज होने से गुस्साए विपक्षियों ने रात में ही दोबारा लाठी डंडा लेकर घर पर चढ़ाई कर दिए और धमकी दिया कि दोबारा थाने पर कदम रखा तो परिवार के लोग जान से हाथ धो बैठेंगे। दबंगों की धमकी से भयभीत महिला सुबह फरियाद लेकर थाने पहुंची जहां पर बैठे दरोगा ने फरियाद सुनने के बजाय महिला को भद्दी भद्दी गालियां देकर भगा दिया। दबंगों की धमकी से भयभीत महिला ने पुलिस अधीक्षक से दरोगा व दबंगों से बचाने की गुहार लगाई है।

Comments
Post a Comment