जौनपुर : शाहगंज के प्रख्यात समाजसेवी डॉ तारिक़ शेख़ लखनऊ में किये गये सम्मानित

जौनपुर : शाहगंज के प्रख्यात समाजसेवी डॉ तारिक़ शेख़ लखनऊ में किये गये सम्मानित
 


नगर के वरिष्ठ समाज सेवी व डायरेक्टर सिटी नर्सिंग होम डॉ तारिक़ शेख़ को "जनहित सम्मान" से नवाजा गया 


शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7 
               विभिन्न क्षेत्रों में निःश्वार्थ भाव से सेवा देने वाले  प्रदेश के 10 समाजसेवियों को लखनऊ के सहकारिता भवन में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कुंवर विरेंदर सिंह पूर्व राज्य मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। "जनहित सम्मान" समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल यादव रहे। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करने वाले प्रदेश के 10 वरिष्ठ समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ में सम्मानित होकर गृह जनपद लौटे डॉ तारिक़ शैख़ ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि समाज के दबे कुचले गरीब मज़दूर की सेवा करने के लिए लोगों में जागरूकता लाना होगा। इस समारोह का आयोजन करने वाले जनहित सेवा के संपादक का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments