जौनपुर : सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से चलाया सघन चेकिंग अभियान

जौनपुर : सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से चलाया सघन चेकिंग अभियान



स्थानीय शाहगंज जंक्शन के प्रांगण से अनाधिकृत झुग्गियों को हटाया गया 



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
              सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल शाहगंज एवं राजकीय रेलवे पुलिस शाहगंज की संयुक्त टीम ने स्थानीय जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्लेटफार्म, टिकट घर, पार्सल घर, सर्कुलेटिंग एरिया, साइकिल स्टैंड की सघनता से जांच की गई  परिसर के आस पास लगी अनाधिकृत अस्थाई झुग्गी झोपड़ियों को हटवा कर हिदायत दिया कि स्टेशन के भूमि पर किसी प्रकार की झुग्गी झोपड़ी ना रहे। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव व जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद ने अपने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल घर की संयुक्त रूप से चेकिंग की। रेलवे जंक्शन के परिसर में अनाधिकृत झोपड़ियों के स्वामियों को तुरंत रेल भूमि से झोपड़ी हटाने का निर्देश दिया।

Comments