जौनपुर : समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि में विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने किया संशोधन
अब 7 अक्टूबर के स्थान पर 9 अक्टूबर को आयोजित होगा जमुनियां इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन जो आगामी 7 अक्टूबर को जमुनियां इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित था अब कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य व विधायक शैलेंद्र यादव ललई के प्रतिनिधि सैय्यद ऊरूज ने दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक व पूर्वमन्त्री शैलेंद्र यादव ललई ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तारीख में संशोधन कर आगामी 9 अक्टूबर तय कर दिया है। उक्त तिथि को जमुनिया इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन होग। आगामी 7 अक्टूबर को बूथ स्तर के कार्यकर्ता, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण अपने अपने बूथ पर वोट को बढ़ाने का काम विशेष अभियान चलायेंगे।

Comments
Post a Comment