जौनपुर : विद्यालय प्रांगण में थानाध्यक्ष खुटहन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जौनपुर : विद्यालय प्रांगण में थानाध्यक्ष खुटहन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


मेहंदी प्रतियोगिता में रिमझिम को मिला प्रथम स्थान, थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित 


खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
                     क्षेत्र के टीकेयू पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें रिमझिम गुप्ता ने अंशी उपाध्याय के हाथ में मेहंदी लगा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शुभा ने शगुन अग्रहरी के हाथ में मेहंदी लगा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उजाला मौर्या ने आयुषी सिंह को, रानी मौर्य ने लक्ष्मी मौर्य को, आरुषि यादव ने आस्था सिंह के हाथ में मेहंदी लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष वीरेंद्र बरवार ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात श्री बरवार ने  प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाली छात्राओं को अपने हाथों से पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रांगण में फलदार एवं छायादार पौधें का भी रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य का धर्म होता है कि एक एक वृक्ष लगाकर  अपने कर्तव्यों का पालन करें। जिससे हमारे आने वाली नई पीढ़ियों को संतुलित पर्यावरण मिल सके।उन्होंने यह भी कहा वृक्ष धरा के भूषण हैं, जो कि वायु मण्डल में फैले प्रदूषण को दूर करते है। नन्हे मुन्हे बच्चों के बीच पर्यावरण प्रेम का नारा "धरती की यही पुकार वृक्ष लगाकर कर करो श्रृंगार" लगवाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति उपाध्याय ने सभी आगुन्तकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापकगण, विद्यालय के प्रबंधक संगीता उपाध्याय, अध्यक्ष मालती उपाध्याय, शिवेंद्र सिंह, सुनील उपाध्याय, रोशनी तिवारी कमला तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments