आजमगढ़ : लोटा बोतल बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो - अखिलेश कुमार

आजमगढ़ : लोटा बोतल बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो - अखिलेश कुमार


न्यू ऑक्सफोर्ड विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच न करने का लिया संकल्प 


आजमगढ़ ब्यूरो 
सिद्धेश्वर पाण्डेय 
तहलका 24x7 
                      जनपद के फूलपुर कस्बा स्थित न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को लखनऊ की "गांव कनेक्शन  टीम" द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में जादू के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अलीगढ़ के जादूगर  सलमान को प्रबंधक चन्द्रिका प्रसाद यादव और नायब तहसीलदर अखिलेश कुमार ने स्वच्छता अभियान में दिए गए योगदान के लिए गांधी जी का चित्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने खुले में शौच न करने का संकल्प लिया। इस दौरान जादूगर सलमान ने अपनी अनूठी कला के माध्य्म से लोगो को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। "गांव कनेक्शन" द्वारा डाक्यूमेंट्री फ़िल्म के माध्यम से स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि बापू द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ्ता का अभियान यह हम लोगो की जिम्मेदारी है कि इसे आगे बढ़ाना है।  स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की निशानी है। लोटा बोतल बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो हमे हर तरह से स्वच्छता पर ध्यान देने आवश्यकता है। स्कूल प्रबन्धक चन्द्रिका प्रसाद यादव ने गांव कनेक्शन टीम का आभार प्रकट किया।

Comments