जौनपुर : स्मार्ट क्लासेस का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, नृत्य प्रतियोगिता में श्रेया प्रथम व साक्षी द्वितीय

जौनपुर : स्मार्ट क्लासेस का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, नृत्य प्रतियोगिता में श्रेया प्रथम व साक्षी द्वितीय


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 नगर के पुराना चौक मोहल्ला स्थित जायसवाल धर्मशाला के प्रांगण में स्मार्ट क्लासेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संस्था द्वारा बच्चों का नृत्य प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें श्रेया अग्रहरी प्रथम तथा साक्षी श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर उपस्थित अभिभावकों एवं प्रबुद्ध जनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश चौबे तथा संचालन शुभम सर ने किया। उक्त कार्यक्रमों को वॉलिंटियर स्वराज सोनी, अमन अग्रहरि, दिव्यांशु जायसवाल, प्रियंका अग्रहरी, विक्की मोदनवाल आदि तथा वैभव सर, कार्तिक सर, निधि मैम, राहुल सर के सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था के डायरेक्टर रामजी सर ने कार्यक्रम में आए हुए अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर नीरज जायसवाल, अरविंद, अभिषेक, पिंकी जयसवाल, अंजली सोनी, रितेश, ओम प्रकाश यादव, आलोक व शैलेष आदि सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments