जौनपुर : जायसवाल समाज का बैठक संपन्न, धर्मशाला व गोपाल मंदिर के सौन्दर्यिकरण पर हुई चर्चा
शाहगंज।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
नगर के पुराना चौक स्थित गोपाल जी मंदिर एवं जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल समाज की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल तथा संचालन मनोज जायसवाल ने किया। उक्त बैठक में जायसवाल समाज के संविधान, गोपाल मंदिर एवं धर्मशाला के सौन्दर्यिकरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया। बैठक के अंत में जायसवाल समाज के अध्यक्ष देवी प्रसाद जायसवाल ने आए हुए समाज के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।उक्त बैठक में राम प्रसाद जायसवाल, नंद लाल जायसवाल, संदीप जायसवाल, सल्लू जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, अजय जायसवाल, मनोज जायसवाल पत्रकार, नीरज जायसवाल, मुकेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, अजय जायसवाल, श्याम नारायण जायसवाल, शिव लाल जायसवाल, संजीव जायसवाल, आलोक जायसवाल, गोरख जायसवाल, कैलाश नाथ जायसवाल, धीरज जायसवाल, उमेश जायसवाल, संदीप जायसवाल सभासद, अर्पित जायसवाल सभासद सहित काफी संख्या में स्वजातिय बंधु उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment