आजमगढ़ : खुले में शौच से बढ़ रहे रोग एवं अपराध - राजू पटेल
स्वच्छता ग्रहियों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
आजमगढ़ ब्यूरो
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक सभागार में संपूर्ण स्वच्छता विधा पर आधारित स्वच्छता ग्रहियों का एकदिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित हुआ। स्वच्छता ग्रहीयो को एक दिवसीय प्रशिक्षण देते हुए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मंडलीय समन्वयक एवं स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राजू पटेल ने स्वच्छता के बारे में बताते हुए कहा कि खुले में शौच के कारण जल जनित रोग कालरा, टाइफाइड, पोलियो, कुपोषण आनुवंशिकी आदि घातक विभिन्न बीमारियां पैदा होती है। उन्होंने बताया कि एक ग्राम मल में 10 लाख विषाणु होते हैं यह विषाणु हर जगह मौजूद रहते हैं परंतु दिखाई नहीं देते है। विषाणु से रोकथाम के लिए एकमात्र उपाय शौचालय का प्रयोग करना है। शौचालय घर पर ना होने के कारण महिलाओं को खुले में शौच जाने पर छेड़खानी, हत्या, बलात्कार आदि की घटनाएं होती है। शौचालय घर पर होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं, बीमार लोगों को सुविधा होती है। इस मौके पर सहायक विकास पंचायत अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार यादव, खंड प्रेरक श्रवण कुमार, यूनिसेफ के गोविंद जी, ममता श्रीवास्तव, अनूप मौर्या संदेश, सांत्वना, वंदना, दीनानाथ कश्यप, किरन यादव, नीरज आदि लोग उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment