आजमगढ़ : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में चलाया गया ब्लाक स्तरीय जन जागरूकता अभियान, किया गया पौधरोपण
आजमगढ़ : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में चलाया गया ब्लाक स्तरीय जन जागरूकता अभियान, किया गया पौधरोपण
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय युवा पड़ोस संसद कार्यक्रम का आयोजन पवई ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय इमली महुआ के प्रांगण मे किया गया। इस दौरान जन जागरूकता अभियान में युवा पड़ोस संसद में छात्र छात्रों को साफ सफाई, पौधरोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यालय के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एव माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रधानाध्यपक सन्तोष पाण्डेय ने पौधरोपण करने के बाद कहा कि स्वच्छता अभियान में साफ सफाई के साथ साथ हर घर मे शौचालय जरूरी है। प्रमुख समाजसेवी बिरेन्द्र यादव ने कहा कि पर्यावरण को सन्तुलित बनाये रखने के अधिक से अधिक पौधरोपण करे। जिससे हमारे जीवन मे प्राण वायु की कमी न पड़े। नेहरू युवा केन्द्र की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका सुमन सिंह ने कहा कि हमारा समाज तभी सुशिक्षित एवं संस्कारित होगा जब हमारी बेटियां सुशिक्षित और संस्कारित होंगी।
इस अवसर पर राजेश यादव, बिरेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, सुदामा, एडीओ आईएसडी अभय बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संगीता देवी, पूनम प्रजापति, सरोज भारती, प्रशिक्षक बृजेश कुमार आदि लोग रहे व संचालन सुमन सिंह ने किया।

Comments
Post a Comment