वाराणसी : भोजपुरी फिल्म "बाॅस" का भव्य मुहूर्त सम्पन्न, काशी में होगी जल्द शूटिंग
वाराणसी।स्वतंत्र वर्मा
तहलका 24x7
कई फिल्म बना चुके निर्माता प्रेम राय कहते है कि पवन सिंह दिल के बहुत साफ इंसान हैं। वह अपने जीवन में जितने बाहर से हैं उतना ही अंदर से भी भावुक, संवेदनशील, रिश्तों को मर्यादा को निभाने वाले इंसान हैं। वे छल कपट से कोसों दूर इंसानियत के पक्षधर हैं। जिनको वह जो वचन दे देते हैं, उसे बखूबी निभाते भी हैं। हमारी यह फ़िल्म एक अलग सिनेमा है जो भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा प्रदान करेगी।
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही वाराणसी के रमणीय स्थलों पर शुरू की जाएगी।इस अवसर पर गायक हिमांशु दूबे, छोटू बाबा, गायिका सेजल दूबे, हैप्पी रॉय ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगो की वाहवाही लूटी। इस मौके पर अरविन्द अकेला कल्लू, कृष्णा कुमार, घुघरूं जी, मनोज मतलबी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment