जौनपुर : एबीएस स्कूल की सुरक्षा में पीएससी बल तैनात, हफ्ते पहले विद्यालय के प्रिंसिपल व अभिभावक में हुई थी झड़प

जौनपुर : एबीएस स्कूल की सुरक्षा में पीएससी बल तैनात, हफ्ते पहले विद्यालय के प्रिंसिपल व अभिभावक में हुई थी झड़प

महराजगंज
पवन सेठ
तहलका 24x7
                                            क्षेत्र के एबीएस इंटरनेशनल स्कूल सवंसा में एक सप्ताह पूर्व विद्यालय के प्रिंसपल व अभिवावक में फीस जमा करने को लेकर मारपीट हुई थी अभिभावक कमल व इनके यहाँ के लोगों द्वारा विद्यालय में तोड़फोड़ किया गया था। कमल सिंह का एक बेटा पीयूष सिंह व भतीजा सिद्धार्थ सिंह पुत्र सत्यकेश सिंह क्षेत्र स्थित एबीएस इंटरनेशनल स्कूल में यलकेजी कक्षा के छात्र है ।जहां बीते मंगलवार को अपने बच्चों का शुल्क जमा करने स्कूल आये थे। फीस में लेट होने पर अधिक शुल्क लेने की बात पर विवाद व गाली गलौज हुआ। उसके बाद बच्चों की फीस तेरह हजार रुपया शुल्क जमा कर घर जा रहे थे। स्कूल गेट के पास पहुंचें ही थे तब तक वहां स्कूल के प्रबन्धक संजय सिंह के भाई शिव प्रसाद सिंह आ गये जिनसे मामले को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई थी। कमल सिंह की सूचना पर इनके परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये थे। लोगों ने आक्रोश ब्यक्त करते हुए विद्यालय गेट पर ही घेराव कर दिया था। वही प्रधानाचार्य सतीश सिंह व प्रबन्धक के भाई शिव प्रसाद सिंह ने बताया था कि छात्र का पिता कमल सिंह विद्यालय परिसर में गाली गलौज व मारपीट कर भाग गया था। प्रिंसिपल सतीश सिंह द्वारा अभिवावक कमल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, नीरज सिंह व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विद्यालय का घेराव व अराजकता फैलाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था।
विद्यालय में शांति सुरक्षा व अराजक तत्वों से दूर रहने के लिए विद्यालय में पीएससी बल तैनात किया गया है। इस विषय मे प्रतिनिधि से विद्यालय के प्रबधक संजय सिंह ने बताया कि यह फोर्स प्रशासन द्वारा दिया गया है जिससे विद्यालय में शांति का माहौल रहे।

Comments