जौनपुर : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में सुपोषण स्वास्थ्य मेला सम्पन्न
महराजगंजपवन सेठ
तहलका 24x7
शासन के निर्देशानुसार बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में शनिवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों व किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण कर पुष्टाहार वितरित किया गया। मेला में लगभग 25 गर्भवती महिलाओं बच्चों व किशोरियों ने भाग लिया जहाँ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। साथ ही मौजूद सभी महिलाओं किशोरियों व बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी दवाएं एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी महराजगंज के स्वास्थ्य अधीक्षक यूके सान्याल ने दिया। और पोषण सम्बन्धी जानकारी डॉ स्वतन्त्र व डॉक्टर ओमकार भारती ने दिया व उनका इलाज़ किया।
वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण शौच मुक्त भारत सम्बन्धी जानकारी एडीओ पंचायत राजेश कुमार द्वारा दी गई।
स्वास्थ्य मेले में 25 गर्भवती महिलाएँ थी जिसमें एक महिला कुपोषित मिलीं। जिन्हें कुपोषण मुक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक यूके सान्याल, डॉ स्वतन्त्र, डॉ ओमकार, सीडीपीओ कलावती, एनएम राधिका, नीलम पाल समेत सभी चिकित्सक, स्टाफ, सफाई कर्मचारी, ग्रामविकास अधिकारी विजयभान यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment