जौनपुर : सराहनीय पहल ! स्काउट छात्रों ने पर्यावरण संतुलन के लिए किया सैकड़ों पौधों को वितरण व पौधरोपण

जौनपुर : सराहनीय पहल ! स्काउट छात्रों ने पर्यावरण संतुलन के लिए किया सैकड़ों पौधों को वितरण व पौधरोपण


सर सैयद अहमद इण्टर कालेज में हुआ स्काउट शिविर का भव्य समापन


प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को आपात कालीन स्थिति से निपटने के बताते गये तरीके

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                         क्षेत्र के सर सैयद अहमद इण्टर कालेज तालीमाबाद सबरहद में शुक्रवार से चल रहे स्काउट गाइड के प्रथम व द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण शिविर सोमवार को धूमधाम समाप्त हुआ। सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य इरफ़ान अहमद खान रहे एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अबु सलमान व डॉ इमरान रहे। समापन की अध्यक्षता मो राशिद द्वारा की गयी।

 मुख्यअतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्काउटिंग का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि स्काउट प्रशिक्षण से बाल्यकाल में ही नैतिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास का बीजारोपण होता है। जो कालांतर में पल्लवित और पुष्पित होकर विशाल राष्ट्र की नींव बनता है। ऐसे ही छात्र भविष्य में सच्चे देश प्रेमी बन देश की निःश्वार्थ भाव से सेवा करते है।


 वही प्रथम व द्वितीय सोपान शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए सैकड़ों पेड़ अपने साथ लाये थे जिसे मुख्य अतिथि व कालेज कमेटी के समस्त सदस्यों संग छात्रों ने वृक्षारोपण किया। तथा लगभग एक सौ पौधों को सर सैयद स्काउट दल द्वारा कालेज के बाहर राहगीरों व अगल बगल के दुकानदारों को वितरित गया और अपील भी की गयी की लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए। जिससे पर्यारण संतुलित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य मो शाहिद नईम द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक फूल कुमार प्रजापति, जिला संगठन आयुक्त (डीओसी) राकेश मिश्र, शिशिर कुमार यादव, मो यासिर, कमर हसन, अजय पांडे, मो साकिब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments