वाराणसी : मृत पशु निस्तारण केन्द्र के न हटाए जाने के विरोध में सैकड़ों नगर वासियों के साथ हुकुलगंज के पार्षद 31अगस्त को बैठेगे धरना पर
वाराणसी : मृत पशु निस्तारण केन्द्र के न हटाए जाने के विरोध में सैकड़ों नगर वासियों के साथ हुकुलगंज के पार्षद 31अगस्त को बैठेगे धरना पर
उच्चाधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कदम न उठाए जाने के बाद धरना प्रदर्शन को मजबूर
वाराणसी।अंकित मिश्रा
तहलका 24x7
हुकुलगंज वार्ड नंबर 5 जो कि हुकुलगंज त्रिमुहानी से पांडेयपुर के रोड पर घनी आबादी के बीचों बीच कई वर्षो से मृत पशुओं के निस्तारण का केंद्र संचालित किया जा रहा है जिससे यहां के आस पास सैकड़ो घरों में रह रहे लोगो को भंयकर दुर्गन्ध पूर्ण बदबू से रूबरू होना पड़ रहा है। लोगों का खाना पीना और रहना दुश्वार हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा इसे यहां से हटाने को लेकर जिलाधिकारी से लेकर नगर आयुक्त तक लिखित शिकायत की गई लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया। स्थिति ज्यो कि त्यो बनी हुई है उस केन्द्र के काफी दूर तक इसकी बदबू फैल रही है लोगो का बुरा हाल है लोग बीमार हो रहे है और बारिश मे तो और भी बुरा हाल हो जाता है बारिश के कारण मृत पशु कई दिनो तक सडते रहते है जिससे ज्यादा दुर्गध फैलती है और इसके साथ जिला जेल के पिछले हिस्से कि दीवार टूटने के कारण वहां कूडे और जेल के सीवर का पानी का जलजमाव इतना ज्यादा हो गया है कि स्थिति नारकीय हो गई है। इस पर भी प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। इस जेल के दूषित जल जमाव और गंदगी मे पल रहे खतरनाक डेंगू जैसे मच्छर अत्यधिक मात्रा में पैदा हो रहे है। इन्ही सब को लेकर क्षेत्र की जनता मे बड़ा आक्रोश पैदा हो गया है। ये हुकुलगंज क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी समस्या है जहां जिला प्रशासन द्वारा ध्यान नही जा पा रहा है जहां एक तरफ हमारे देश के प्रधानमंत्री जी स्वच्छता मिशन का नारा देकर पूरे भारत को स्वच्छ बनाने की बात करते है वहीं उन्ही के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के हुकुलगंज क्षेत्र की नरकीय स्थिति बनी हुई है। इन्ही सब समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुकुलगंज त्रिमुहानी पर 31अगस्त दिन शुक्रवार को समय 11 बजे से सैकड़ो क्षेत्रीय नागरिकों के धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। और उन्होंने कहा है कि जब से कोई ठोस निर्णय प्रशासन के तरफ से नही हो जाता तब तक ये धरना चलता रहेगा।इस मौके पर नीरज सोनकर, दीपक श्रीवास्तव मुन्नू, कन्हैया अग्रहरि, शिवशंकर यादव, मनोज अग्रहरि, सूरज पटेल, रितेश श्रीवास्तव शिबू, मो. आसिफ जुगनू, गुलाब, मोहम्मद असलम खान, संतोष सेठ, दिनेश मौर्य, कुलदीप गौड़, राजू बाबू , छेदी मौर्य, सोनू गुप्ता, कृष्णा सेठ आदि लोग उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment