जौनपुर : छात्र ने लगाया अपहरण का आरोप
संदिग्ध ! ननिहाल से अपहरण के बाद अपहर्ताओं ने उसके घर तक लाकर केवल शोर मचाने पर कैसे छोड़ा ?
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
खुटहन थाना क्षेत्र के काजीशाहपुर गांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ रहे छात्र ने मारुति वैन सवार पांच अज्ञात पर अपहरण का आरोप लगाया। छात्र का आरोप है की चीखने चिल्लाने पर उसे अपने गांव के पास छोड़कर बदमाश भाग निकले। फिलहाल छात्र की बताई बात से परिजन भयभीत हैं। वहीं छात्र की बताई बात बहुत लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है कि आखिर ननिहाल से अपहरण के बाद अपहर्ताओं ने उसके घर तक लाकर केवल शोर मचाने पर कैसे छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थानान्तर्गत महमूदपुर गांव निवासी विपुल यादव पुत्र राजेश अपने नाना जियालाल यादव निवासी काजीशाहपुर थाना खुटहन में रहकर पढ़ाई करता है। जो पारसनाथ गोवर्धन कान्वेंट स्कूल तिघरा में कक्षा चार का छात्र है। छात्र विपुल यादव के अनुसार शनिवार को वह स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकला। स्कूल के पास पहुंचा जहां मारुति वैन सवार पांच की संख्या में बदमाशों ने उसे जबरिया वैन में बैठा लिया। उसकी साइकिल भी वैन में रखकर शाहगंज होते हुए उसके गांव की तरफ बढ़े। गांव के पास पहुंचते ही छात्र शोर मचाना शुरु कर दिया। जिससे घबराकर अपहर्ता उसे छोड़कर भाग निकले। छात्र ने बताया कि कुछ दूर स्थित पुलिया पर उसकी साइकिल भी मिली। घर पहुंचे किशोर की आपबीती सुनकर परिजन हैरान रह गये। घटना की सूचना पर उसके ननिहाल के लोग भी पहुंच गये। परिजन व रिश्तेदारों ने स्कूल प्रबंधन को सूचना देकर घटना की तहरीर देने के लिए खुटहन थाना रवाना हो गये। फिलहाल छात्र द्वारा बताई गयी बात से जहां परिवार के लोगों में दहशत है। वहीं बहुतों के गले नही उतर रही है कि आखिर ननिहाल से अपहरण के बाद अपहर्ता उसके घर तक लाकर केवल शोर मचाने पर कैसे छोड़ दिये ?
Comments
Post a Comment