जौनपुर : हर-हर महादेव के गगनचुंबी जयकारे से गूंज उठा ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर
सावन माह के प्रथम दिन डीएम व एसपी ने मंदिर में टेका मत्था, किया विधिवत पूजा अर्चना
हजारों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक, पूरा क्षेत्र महादेव में रमां
जलालपुर।स्वतंत्र वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के त्रिलोचन बाज़ार स्थित ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर सावन माह के प्रथम दिन जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह समेत हजारों कांवरियों व शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मंदिर के महन्त ओंमकार गिरी ने डीएम व एसपी को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया। पूजन के उपरांत द्वय अधिकारियों ने त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया। डीएम श्री बंगारी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा से पूछा कि व्यापार मंडल की तरफ से क्या व्यवस्था है तो श्री वर्मा ने बताया कि कांवरियों सहित शिव भक्तों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का व्यवस्था किया गया है। श्री वर्मा ने मंदिर के पास बने जर्जर तालाब के सुन्दरीकरण के लिए डीएम से बात की तो डीएम महोदय ने शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया। डीएम ने मंदिर परिसर को पाॅलीथिन मुक्त बनाने का आदेश एसडीएम केराकत मंगलेश दूबे को दिया। कहा मंदिर परिसर के बाहर चारों तरफ कूड़ेदान की व्यवस्था किया जाए। एसपी दिनेश पाल सिंह ने मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिसकर्मी लगाने की बात कही। मंदिर परिसर में लगे सभी दुकानों को उचित स्थान पर लगाने का आदेश दिया।श्री सिंह ने मंदिर प्रबंधक मुरलीधर गिरी को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके लिए प्रशासन चुस्त-दुरूस्त रहना चाहिए। कांवरियों एवं भक्तों को मंदिर में आने व जाने का मार्ग अलग-अलग हो। इस बात का ध्यान रहे कि किसी द्घार पर भीड़ एकत्र न हो। मंदिर के दो सौ मीटर पहले बैरीकेडिंग भी लग जाना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम मंगलेश दूबे, सीओ सीटी नृपेन्द्र कुमार, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, जलालपुर थानाध्यक्ष देवतानन्द सिंह, मुरलीधर गिरी, रविशंकर सिंह, चन्दन सेठ, जय प्रकाश सिंह, राम चन्द्र सिंह, राजकुमार अग्रहरी, पवन गुप्ता समेत क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment