सुल्तानपुर : सावन के प्रथम दिवस पर हुआ विजेथुआ महाबीरन जी का अलौकिक श्रृंगार
विजेथुआ महाबीरन जी की मनमोहक छवि देख आनन्दित हुए श्रद्धालु
सूरापुर।शीलेश बरनवाल
तहलका 24x7
कालिनेमि वध स्थली पावन नगरी विजेथुआ महाबीर धाम में पवित्र सावन माह के प्रथम दिन बाल संत शनि महाराज ने हनुमत भक्तों के दर्शन व पूजन के लिए गर्भ गृह में स्थित मूर्ति का भव्य अलौकिक श्रृंगार किया। मंत्र मुग्ध कर देने वाला मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा। चंद्र ग्रहण लगने के बाद शनिवार की भोर से ही मकरी कुण्ड सरोवर में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों का तांता लग गया। विजेथुआ महाबीर धाम में दर्शन व पूजन करने के लिए आने वाले भक्तों के जय श्रीराम व संकट मोचन महाबीर के गगनचुंबी उद्घोष से मंदिर परिसर गुंजायमान होने लगा। काशी में शिक्षा ग्रहण कर रहे वाराणसी के प्रख्यात मानस वक्ता डा. मदन मोहन मिश्र (मानस कोविद) के कृपा पात्र बाल संत सूर्य दत्त पाण्डेय (शनि महाराज) ने पवित्र सावन माह के प्रथम दिन शंकर जी के ग्यारहवें रूद्र हनुमान जी का भव्य व अलौकिक श्रृंगार किया। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु मनमोहक श्रृंगार देख हर्षित हो भाव विभोर हुए। दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए सूरापुर चौकी प्रभारी अमरेंद्र सिंह हमराही दिनेश यादव व राजेंद्र सिंह के साथ मुस्तैद दिखे। कांग्रेस नेता संदीप तिवारी (पिन्टू), हरीश त्रिपाठी, पूर्व जिपंअ. ओ.पी.चौधरी, सुरेंद्र शुक्ला, राहुल त्रिपाठी आदि हनुमान जी की भव्य आरती में शामिल होकर मनोकामना पूर्ण होने की मन्नत मांगी।
बाल संत ने बताया कि श्रृंगार करने में रिंकू मिश्र, राम जतन यादव, सुभाष तिवारी, नीतेश मौर्य, वीरू मिश्र, कल्लू सिंह, विकास नाग, रवि दत्त पाण्डेय आदि का सहयोग सराहनीय रहा। विजेथुआ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इ. विनोद सिंह, राजाराम चौरसिया, अजय उपाध्याय, अमरीश मिश्र आदि ने बाल संत के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments
Post a Comment