जौनपुर : बोल बम के जयकारे के साथ सात्विक तिवारी ने किया कांवरियों को रवाना

जौनपुर : बोल बम के जयकारे के साथ सात्विक तिवारी ने किया कांवरियों को रवाना 

मंडियाहूँ।
जेपी यादव
तहलका 24x7
                सावन माह के अवसर पर मड़ियाहूं से भोलेनाथ के जलाभिषेक की कामना लेकर बोल बम के जयकारों के साथ कांवरियों का जत्था रवाना हो गया। युवा नेता सात्विक तिवारी ने जत्थे के आगे पैदल चलकर हौसला दिया। काँवर यात्रियों का भव्य स्वागत  किया। सात्विक ने कहा कि हिन्दू धर्म में कांवरयात्रा का विशेष महत्व है। कांवर यात्रा के दौरान भोले भक्तो की सेवा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। शिवरात्रि के महापर्व के दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ा कर यात्रा पूर्ण होगी। बाबाधाम जा रहे कांवरियों को बाबाधाम के लिए विदा किया। सात्विक ने कहा कि आस्था के प्रति अटूट प्रेम के कारण श्रद्धालु कष्ट काटते हुए भी बाबा के दर्शन को लेकर करीब एक सौ पांच किलोमीटर की यात्रा कर बाबाधाम जाते हैं व जलाभिषेक करते हैं।
सावन माह में पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। एक तरफ जहां मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन को लोगों का तांता लग रहा है। वहीं बाबा धाम जाने वालों का सिलसिला जारी है। इस क्रम में बुुधवार को शहर क्षेत्र से गाजे-बाजे और हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर रवाना हुआ।
मड़ियाहूं बाजार सें कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व कांवरियों के जत्थे ने पूरे बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान लगे हर-हर महादेव, बोल बम आदि के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। वहां से कांवरियों का जत्था बस द्वारा बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस मौके पार भाजपा नेता ब्रम्हदेव मिश्र, पप्पू सिंह, विनोद सेठ समेत सैकडो लोग उपस्थित रहे

Comments