जौनपुर : जीआरपी ने दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर : जीआरपी ने दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर
रविशंकर वर्मा
तहलका 24x7
                जीआरपी द्वारा क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना प्रभारी अतुल्य पांडे के दिशा निर्देशन में सक्रिय जीआरपी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर थाना अंतर्गत शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी मोनू लोना पुत्र महेंद्र लोना को 70 ग्राम नशीला खाद्य पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा अभियुक्त आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम निवासी प्रमोद बिंद पुत्र मूरत बिंद है जो स्टेशन पर 25 हजार रुपये की कीमत का सैमसंग मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया। मोनू लोना पर भादवि की धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट व प्रमोद बिंद पर भादवि की धारा 380 व 411 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया

#  गिरफ्तार करने वाली टीम


उप निरीक्षक हरिकेश राम आजाद जीआरपी चौकी प्रभारी शाहगंज व उनके हमराही कांस्टेबल ईशदत्त यादव, उप निरीक्षक रंजीत कुमार श्रीवास्तव जीआरपी थाना जौनपुर व उनके हमराही  कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती ने ततपरता दिखाते हुए गिरस्तार किया।

Comments