जौनपुर : कुत्ते मारने के विवाद में हुई हिंसक झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, फूंका मड़हा
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर ग्राम में कुत्ते मारने के विवाद को लेकर हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाह के दौरान एक मड़हा फूंका गया।जानकारी के अनुसार कंचन बस्ती ग्राम अकबरपुर निवासी रामभजन का कुत्ता अनिल सरोज के खेत (जोकि रामभजन के सामने है) में पहुंच कर फसल को क्षति पहुंचा रहा था जिस पर अनिल ने कुत्ते को मार दिया। जिस पर राम भजन के पुत्रों ने अनिल की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से आहत अनिल अपने 2 मित्रों मनीष व ननकू को बुलाया और पुनः रामभजन के घर पहुंच गया ।जिस पर रामभजन व उनके पुत्रों से दोबारा अनिल, मनीष व ननकु के बीच जमकर मारपीट हुई। उसी दौरान रामभजन के मड़हे में आग लग गई। राम भजन का कहना है कि आग अनिल व उसके दोनों साथियों ने लगाई है। मामले की सूचना मिलते ही सरकी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजवाया।
Comments
Post a Comment