जौनपुर : शनिवार को किसान एक्सप्रेस ट्रेन से कटी महिला की हुई पहचान

जौनपुर : शनिवार को किसान एक्सप्रेस ट्रेन से कटी महिला की हुई शिनाख़्त 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    नगर के पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग स्थित पुलिया के समीप शनिवार को किसान एक्सप्रेस ट्रेन से कटी महिला की पहचान उसके पति द्वारा की गयी। पति के मुताबिक मृतका मानसिक रुप से बीमार थी जिसका उपचार आजमगढ़ चल रहा था।
रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने मृतका के शव को देखकर उसकी पहचान की। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरा गांव निवासी संतोष राजभर  ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी अंगिता राजभर मानसिक रुप से बीमार थी। जिसका इलाज आजमगढ़ में चल रहा था। महिला शनिवार की सुबह बच्चे को लेकर घर से निकली थी। देर शाम तक न लौटने पर तलाश की गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की शिनाख्त की। पुलिस ने बच्चे व मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया।

Comments