सुल्तानपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जुनून का सुखद परिणाम है देश की आजादी - पिन्टू तिवारी

सुल्तानपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जुनून का सुखद परिणाम है देश की आजादी - पिन्टू तिवारी


कांग्रेसी नेता संदीप तिवारी ने नदी में डूबे बच्चों के शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढ़ांढस

करौदीकलां।
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
                        स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश की आजादी मे अतुलनीय योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आजादी के जुनून का ही सुखद परिणाम है कि आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। आगामी 9 अगस्त को रामनरेश त्रिपाठी सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मानित किया जाएगा उक्त बातें कांग्रेसी नेता संदीप तिवारी पिन्टू ने 9 अगस्त को होने वाले अगस्त क्रांति की तैयारियों के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। पूर्व विस प्रत्याशी संदीप तिवारी उर्फ पिंटू ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने हेतु अपील किया।  इस दौरान कांग्रेसी नेता श्री तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामफेर पांडेय के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया। कांग्रेसी नेता संदीप तिवारी ने अमनाईकपुर में ग्राम प्रधान महेंद्रनाथ मिश्र के घर क्षेत्र वासियों से मुलाकात करते हुए कहा कि देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को कभी भूल नहीं सकता। इसी के मद्देनजर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर नफीस फारूखी, सुरेंद्र शुक्ला, अमरीश मिश्रा, रंजीत सिंह, राकेश पाठक, सन्जू तिवारी, आशीष मिश्रा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद तिवारी, राम लौट यादव आदि मौजूद रहे। श्री तिवारी ने डा. अंगद चौधरी, संजीव मिश्र, सुरेंद्र सिंह, त्रिजुगीनारायण मिश्रा दोस्तपुर में प्रदीप दूबे, रमाशंकर पाठक, प्रवीण तिवारी, राकेश शर्मा आदि के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया।

#  शोकाकुल परिवारों से मिल उन्हे बंधाया ढ़ांढस इनसेट


क्षेत्र भ्रमण के दौरान कांग्रेसी नेता संदीप तिवारी ने विकासखंड के ग्राम रमसापुर में पिछले सप्ताह गोमती नदी में डूबकर मरे 4 बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान श्री तिवारी ने मृत बच्चों के परिजनों को ढ़ांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं। श्री तिवारी ने शासन स्तर से परिजनों को यथाशीघ्र सहायता दिलवाने में मदद की बात कही।

Comments