जौनपुर : मॉडल शॉप के विरोध में उतरे स्थानीय नागरिक

जौनपुर : मॉडल शॉप के विरोध में उतरे स्थानीय नागरिक

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहुत उम्मीदें पाल रखी है। मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद तेवर में आए मुख्यमंत्री योगी ने अवैध रूप से (बिना लाइसेंस) चल रहे बूचड़खाने बंद करवाए, एंटी रोमियो दस्ते द्वारा मनचलों और छेड़खानी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में कोई कसर बाकी नही रख रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आम जन की भलाई के लिए दिन पर दिन कदम उठाये जा रहे है। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए आम जनता को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार से उम्मीदें बढ़ गई है। यदि हम सरकारी नियमों की बात करें तो किसी भी स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, धार्मिक स्थल से 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकान खोलना प्रतिबंधित है। इसी नियम को ताक पर रखकर  नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, धार्मिक स्थल से 100 मीटर के दायरे से अंदर ही शराब की दुकानों को स्थानांतरित किया जा रहा है। और जिम्मेदार आबकारी विभाग आँखों पर पट्टी बांधे है।
शराब की मॉडल शॉप खोले जाने का विरोध में उमरपुर नईगंज मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने क्षेत्राधिकारी को बीते हफ्ते ही ज्ञापन सौंपते हुए शराब की मॉडल शॉप को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि नईगंज एलआईसी आफिस के सामने एक कॉलोनी है, यहां शिवमंदिर और दुर्गामंदिर तथा एक चिकित्सालय होंने कें कारण से मॉडल शॉप खुलने से क्षेत्र के लोग त्रस्त हों जायेंगे। गली में आए दिन शराबी बवाल करगे। जिससे क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो जायेगा। माडल शॉप के खुलने से महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो जायेगा। बता दें कि पिछली बार हॉलैंड माडल शाप खुलने कें कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
क्षेत्रवासियों ने क्षेत्राधिकारी से मॉडल शाप को आबादी के बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। वहीं डॉ अश्वनी सिंह का कहना है कि मॉडल शॉप के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि जिला प्रशासन द्वारा कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो मजबूरन क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर जमीनी संघर्ष करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में अमरजीत सिंह, डॉ अश्विनी सिंह, मनोज कुमार यादव, डॉ सत्येंद्र सिंह, किशुन कुमार निषाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments