जौनपुर : ग्राम प्रधान ने किया बच्चों को निःशुल्क ड्रेस व बैग वितरित, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान
जौनपुर : ग्राम प्रधान ने किया बच्चों को निःशुल्क ड्रेस व बैग वितरित, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दाऊतपुर में बच्चों को ग्राम प्रधान रमेश कुमार के द्वारा निःशुल्क ड्रेस व बैग वितरित किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत मिश्रा ने अपने तरफ से कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर व कटर वितरित किया। प्रधानाचार्य जी ने यह भी कहा कि यदि बच्चों के अविभावक भी अपनी - अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा बच्चों के प्रति जागरूक रहें तो बच्चों के भविष्य को और भी उज्जवल बना सकते हैं क्योंकि सरकार की शिक्षा के प्रति जितनी भी योजनाएं आ रहीं हैं उन सारी योजनाओं का लाभ बच्चे उठा सकेंगे। ग्राम प्रधान रमेश कुमार ने विद्यालय के प्रति अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे ही सक्रिय शिक्षक रहेंगे तो हमारे गांव के बच्चों का भविष्य हमेशा उज्जवल रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रशांत मिश्रा, ग्राम प्रधान रमेश कुमार सहित विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहे ।

Comments
Post a Comment