जौनपुर : पेड़ से असंतुलित होकर गिरने के कारण युवक की मौत

जौनपुर : पेड़ से असंतुलित होकर गिरने के कारण युवक की मौत


शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24x7
                      कब किसके साथ क्या घटित हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। कोई 10 मंजिला इमारत से गिरकर भी बच जाता है तो कोई महज 8 से 10 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत की खुराक बन जाता है। क्षेत्र के भादी (कोरवलियां) गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ डल्लू (28) पुत्र मेवालाल रविवार की सुबह  घर के सामने स्थित गुलमोहर के पेड़ पर चढ़कर पेड़ की टहनी तोड़ रहा था। अचानक पैर फिसलने से असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में उक्त घायल युवक को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Comments