जौनपुर : तीन विद्यालयों के छात्रों में विधानसभा अध्यक्ष ने किया ड्रेस वितरण
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव शिक्षा क्षेत्र शेरपुर के तीन प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को ड्रेस वितरित किया। ड्रेस पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। अखंड प्रताप यादव ने खुटहन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, प्राथमिक विद्यालय सधनपुर व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के बच्चों को ड्रेस वितरित किया। बच्चों से भी अखंड प्रताप ने सवाल भी पूछे बच्चों ने निर्भीकता पूर्वक जवाब दिया। इस अवसर पर सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, सुरेश कुमार, नारायण सिंह, आलोक सिंह, अजय भारत सिंह व मोइनुद्दीन समेत सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment