जौनपुर : विद्युत मजदूर संघ ने अपनी महत्वपूर्ण मांगो को लेकर किया रणनीति बैठक
विभाग को चेताया मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को होगें बाध्य
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ की जौनपुर इकाई द्वारा शुक्रवार को बिजली कर्मियों की एक अहम बैठक हुईं। मंडल अध्यक्ष विश्राम मौर्या की अध्यक्षता में शिव मंदिर 132 केवी हाइडिल हुसैनाबाद में हुईं। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष संजय यादव ने किया। बैठक में व्याप्त समस्याओ पर विस्तार से चर्चा हुईं। जिसमे कारपोरेशन के आदेशों व संगठन तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण जौनपुर के बीच हुए लिखित समझौते के सात माह बीत जाने के बाद भी अभी तक निविदा कर्मियों का मासिक भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से कुशल श्रमिको को 8025 रुपये व श्रमिकों को 6512 रुपये न करकें चार हजार से पाँच हजार रुपए कैश व चेक के माध्यम से दो दो माह साथ में दिया जा रहा है। उपकेंद्र पर रात्रि को चौकीदारों को व्यवस्था भी अभी तक नही किया गया। न ही रेगुलर कर्मचारियो का C P F स्लिप दिया जा रहा है। जिससे नाराज बिजली कर्मचारियो ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण जौनपुर को संगठन के माध्यम से नोटिस दिया कि उक्त समस्याओ निस्तारण सात अगस्त तक नही किया गया तों आठ अगस्त को कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग व आपकी होगी।
बैठक में मुख्यरूप से रवींद्र सिंह, गिरीश यादव, आलोक कुमार, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा,
दिनेश यादव, त्रिभुवन सिंह, रण बहादुर इत्यादि ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में विनोद यादव, सतीश मौर्य, फूलचंद पाल, मो.शहयार, शैलेष मौर्य, अभिषेक यादव, महेंद्र पटेल, कमलेश यादव, विद्यासागर गुप्ता, रितेश कुमार, पति राम, अखिलेश यादव समेत लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment