जौनपुर : बेजुबानों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं डॉ आलोक सिंह पालीवाल

जौनपुर : बेजुबानों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं डॉ आलोक सिंह पालीवाल


दर्जनों बेजुबान पशुओं को असामयिक मौत से बचा पशुपालकों मे खासी पहचान बना चुके हैं डॉ पालीवाल

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 कहा जाता है कि डॉक्टर ईश्वर का दूसरा रूप है वही धरती के भगवान हैं। अपनी काबिलियत के बलबूते मौत से जूझने वाले लोगों को नया जीवन देने का काम करते है। वहीं कई बेजुबान पशु की असहनीय पीड़ा व उनको मौत के मुंह से बाहर निकालने वाले ऐसे पशु चिकित्सक डाॅ आलोक सिंह पालीवाल पशुपालकों व बेजुबानों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं।
तहसील क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी मनीष कुमार की गाय दीवार गिरने की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उक्त गाय की जीभ आधे से ज्यादा कट गई थी। जिसे आनन - फानन में गाय मालिक ने अढ़नपुर पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर आलोक सिंह पालीवाल के सम्पर्क किया। जहां डॉक्टर द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त घायल गाय को जनरल एनेस्थीसिया देकर बुरी तरह कटी हुई जीभ की शटरिंग की गई जिससे गाय की जान बचा ली गयी और उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार भी आया जिससे अब वह चारे को खा सकती है। डॉक्टर द्वारा किए गए गाय के उपचार से गाँव वाले काफी खुश है वही लोगों का कहना है कि इस जमाने में बेजुबानों के देवदूत साबित हो रहे हैं डॉक्टर आलोक सिंह पालीवाल जो जानवरों को बचा ले रहे है। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी कई बेजुबान गाय, भैस व घोड़ा का गंभीरावस्था में ऑपरेशन व इलाज कर उनको नई जिंदगी दी है।

Comments