जौनपुर : पाॅलिथीन का करें बहिष्कार, संतुलित पर्यावरण का रखें आधार - फा. एंटोनी रोड्रिक्स

जौनपुर : पाॅलिथीन का करें बहिष्कार, संतुलित पर्यावरण का रखें आधार - फा. एंटोनी रोड्रिक्स


पर्यावरण संतुलन के लिए पाॉलीथिन का उपयोग न करने की धर्मावलंबियों को दिलाई शपथ

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24x7
                                    पाॅलिथीन का बहिष्कार कर संतुलित पर्यावरण का आधार रखें। पाॅलिथीन पर्यावरण असंतुलन का सबसे बड़ा कारण है वर्तमान समय में कूड़े के ढेर में लगभग 80 फीसदी पाॅलीथिन प्रत्येक घरों से निकल रहा है जो रिसाइकलिंग प्रक्रिया में न आने के कारण पर्यावरण असंतुलन कर रहा है। यदि इसी भांति पर्यावरण असंतुलन होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब प्रत्येक प्राणी संक्रामक रोग से ग्रसित नहीं होगा। कूड़े के ढेर में मौजूद पाॅलिथीन को पशुओं के खाने के बाद उनकी मौतों ज्यादा हो रही है। पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी उक्त बातें रविवार को नगर के सेंट थामस इण्टर कॉलेज स्थित चर्च के बाहर धर्मावलंबियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य फा. एन्टोनी रोड्रिक्स ने कही। इस दौरान फादर ने उपस्थित धर्मावलंबियों को पाॅलिथीन उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
         इस अवसर फा.सोनू , सिस्टर लिम्सी, वी पी जॉन, राजेश जैकब, साइमन पीटर, टी थॉमस, सोलोमन, सैनमैन, संजय, अरुणा आदि ने पाॅलिथीन न उपयोग करने की शपथ लिया।

Comments