जौनपुर : जेसीआई शक्ति के तत्वावधान "अर्थ डे" पर बांटे पौधे

जौनपुर : जेसीआई शक्ति के तत्वावधान "अर्थ डे" पर बांटे पौधे

पर्यावरण संतुलन के लिए कराया सैकड़ों वृक्षारोपण

 शाहगंज।
 रवि शंकर वर्मा
 तहलका 24x7
                                           जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में रविवार को "अर्थ डे" मनाया गया। इस मौके पर नगर के पक्का पोखरा पर पौधारोपण किया गया और लोगों को रोपने के लिए पौधे वितरित भी किये गए। कार्यक्रम में न सिर्फ सदस्यों, बल्कि गैर जेसी नागरिकों, बच्चों और संस्थाओं का भरपूर योगदान रहा। 
संस्था अध्यक्ष जेसी डॉ रूचि मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु असंतुलन के चलते पृथ्वी पर जीवन यापन दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है । ग्लोबल वार्मिंग जैसे कारण तेजी से विनाश की ओर ले जा रहे हैं । ऐसे में हर साल पृथ्वी की रक्षा को समर्पित "अर्थ डे" यानी पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन छोटे छोटे कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्य में लोगों का योगदान सुनिश्चित करना है। 
इस मौके पर श्रीमती ललिता मिश्रा, जेसी ऊषा गुप्ता, जेसी मेघना वर्मा, जेसी एकता नीलम, जेसी संगीता तिवारी, जेसी अंजू मिश्रा, जेजे जाह्नवी मिश्रा, जेजे सुष्मिता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सचिव जेसी डॉ अनामिका मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments