जौनपुर : राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के नेतृत्व मे भगवान परशुराम की निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा
गौराबादशाहपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
विष्णू भगवान के छठे अवतार प्रभु श्री परशुराम जयन्ती का दिन बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। गौराबादशाहपुर मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी उसके बाद मंच संचालन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम सबके है उन्हे किसी एक जाति से जोड़कर अपमानित न करे, भगवान परशुराम ने अन्याय, अत्याचार एवं आतंकतायियों का विरोध किया था। क्योंकि भगवान सबके होते है किसी एक के नही कार्यक्रम मे आये हुए सभी देवतुल्य कार्यकर्ता बन्धुओ हृदय से आभार ब्यक्त करता हूँ। विशिष्ट अतिथि रजनीश मिश्र ने कहा आज के समय मे ब्राह्मण अपने पथ से भटक गया है कर रहा है माॅस व मदिरा का सेवन इसलिए ब्राह्मण का सम्मान समाज मे तेजी से गिरता जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक अंशुमान पाठक व सागर चतुर्वेदी समेत कार्यक्रम मे उपस्थित राष्ट्रवादी युवा वाहिनी टीम करन शुक्ला जिलाउपाध्यक्ष , प्रशान्त तिवारी, राजन, आयुष, विपिन, मृत्युंजय, लवकुश, प्रदुम, पवन, गोपाल सिंह, मनी सिंह, चन्दन, अभिमन्यु राय, बृजेश, देवेश, दुर्गेश, श्री पंचम चौबे, शिवपूजन उपाध्याय, जयराम पाठक, सत्यानंद चौबे (प्रधान भदेवरा), श्री प्रकाश पान्डेय, मनोज सिंह, रामधनी राजभर, राधेश्याम राय, सुमित, चन्दन, राहुल सिह, दिग्विजय सिंह आदि हिंदू जनमानस उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment