आजमगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए जाने पर प्रथम बार गृह जनपद आगमन पर अवधेश कुमार सिंह का भव्य स्वागत

आजमगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए जाने पर प्रथम बार गृह जनपद आगमन पर अवधेश कुमार सिंह का भव्य स्वागत 

आजमगढ़ ब्यूरो। 
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7 
                     दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र के पल्थी बाजार स्थित एक विद्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी फूलपुर के तत्वावधान में दीदारगंज क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए जाने पर प्रथम बार गृह जनपद आगमन पर पल्थी के एक बिद्यालय में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने युवा जुझारू नेता अवधेश कुमार सिंह का फूल मालाओं  से जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के माध्यम से अपने स्वागत से भाव विभोर होकर अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उसे मैं ईमानदारी पूर्वक पार्टी की मजबूती के लिए सदैव निष्ठा के साथ काम करता रहूंगा तथा पार्टी की मजबूती के लिए सर्व समाज को साथ लेकर चलूंगा। उन्होंने कहा कि सत्तासीन भाजपा की  सरकार जन विरोधी है। प्रदेश में किसान व व्यवसायी सभी दुखी है। जनविरोधी नीति से लोग इस सरकार से ऊब चुके है। भाजपा "फूट डालो और राज करो" के सिद्धान्त तहत सरकार चला रही है। कांग्रेस  इसका मुंह तोड़ जबाब देगी । इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी फूलपुर के अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह, महेन्द्र प्रताप दूबे, प्रदीप सिंह एडवोकेट, चंद्र शेखर यादव, सचिन यादव, अभिषेक यादव, रोहित प्रजापति, प्रवेश सिंह, जितेंद्र सिंह, हिमांशु, सतीश आदि लोगो ने स्वागत किया। अध्यक्षता अनिल नरायण सिंह एवं संचालन महेन्द्र दुबे ने किया ।

Comments