सुल्तानपुर : पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर संदीप कुमार ने क्षेत्र का बढ़ाया मान

सुल्तानपुर : पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर संदीप कुमार ने क्षेत्र का बढ़ाया मान

संदीप ने इस सफलता का श्रेय अपने बाबा श्री बहादुर को दिया

सुरापुर। 
शीलेश बरनवाल
तहलका 24x7 
                      ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े भूपतिपुर निवासी संदीप कुमार का पीसीएस परीक्षा पास कर अधिशासी अधिकारी के पद पर चयन होने से क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
5 जून 1992 को भूपतिपुर निवासी श्री राम ओमकार लेखाकार कादीपुर के घर जन्मे संदीप जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात पंडित श्रीपति मिश्र पी.जी. कॉलेज से स्नातक किये| उसके बाद तैयारी करने इलाहाबाद चले गये,वही पर तैयारी कर रहे संदीप कुमार का चयन उक्त पद पर होने से परिवार समेत ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। बचपन से ही मेधावी रहे संदीप कुमार के अंदर गांव, समाज व देश में भ्रष्टाचार खत्म करने की ललक रही है। इनका कहना है कि समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को प्रत्येक व्यक्ति मिल बैठ कर ही दूर कर सकता है। संदीप के चयन पर डॉ. राजकरन, इन्द्रजीत वर्मा डॉ. सोंकार राम लौट आपरेटर, धर्मू मिस्त्री. प्रेम सागर, जीत बहादुर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।संदीप इस सफलता का श्रेय अपने बाबा श्री बहादुर को देते हैं, परिवार मे शिक्षा की अलख जगाने वाले बाबा जी ही हैं।

Comments