जौनपुर : आला अधिकारियों का आदेश पत्र थाने में फांक रहा है धूल
मुंगरा बादशाहपुर।शुभम गुप्ता
तहलका 24x7
मुंगरा बादशाहपुर थाने में न्यायालय के आदेश को अनुपालन कराने के संबंध में तहसील से लेकर जिले के सर्वोच्च अधिकारियों द्वारा जारी आदेश पत्र धूल फांक रहा है। उक्त थाना क्षेत्र के प्रताप गढ़ रोड स्थित गांव सराय रूस्तम निवासिनी शब्बन बेगम जिसके पक्ष में गत 20 अगस्त को डिग्री हुई थी। मौके पर राजस्व विभाग की टीम पहुंच कर जमीन का सीमांकन भी कर दिया है। फिर भी बृद्ध पीड़ित महिला अपने जमीन पर निर्माण कार्य नही करा पा रही है। जिसके चलते वह तम्बू में विपरीत मौसम में भी रहने के लिए विवश हो गई है। पीड़िता द्वारा अनुनय विनय करने के बाद भी थानेदार का दिल नही पसीज रहा है।मानसिक रूप ग्रस्त बृद्ध महिला सदमे में पहुंच गई है। जो कभी भी उसके लिए मौत बन सकती है। अल्पसंख्यक बृद्ध महिला का आरोप है कि 6 माह से न्यायालय के डिग्री के साथ डीएम-एसपी के आदेश होने के बाद भी उसे अनुपालन कराने में थानेदार टाल मटोल कर रहे हैं।आजिज आकर पीड़िता ने चेयरमैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली तथा मुख्य मंत्री को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामला राजस्व विभाग का है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Comments
Post a Comment