जौनपुर : समाज को ले जायेगे अन्धकार से प्रकाश कि ओर - प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव
मेधावी प्रशिक्षु सम्मान समारोह सम्पन्न, प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत

केराकत।
के के वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के सैनिक गिरजा शंकर बीटीसी महाविद्यालय सरौनी के सभागार में मेधावी प्रशिक्षु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रवक्ता आर्यन यादव एवं समारोह की अध्यक्षता संचालिका कामना सिंह ने किया। पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मेधावी शिक्षकों का सम्मान करना ज्ञान को सम्मान करने जैसा है। ये छात्र छात्राएं ज्ञान के आधार पर अनेक संस्थाओं में जाकर समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करेंगे। मेधावी छात्र एवं छात्राओं में बिन्दुमती, पूजा, दीपक, संदीप, सुलेखा, आलोक, रूबी आदि शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक राजेश सिंह मुन्ना द्वारा आए हुए अतिथियों एव अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
Post a Comment