आजमगढ़ : क्षेत्र पंचायत की जन समस्यात्मक कार्यवाही संपन्न
मार्टिनगंज।राजेन्द्र राय
तहलका 24x7
विकास खंड मार्टिनगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक विकासखंड के सभागार में शनिवार की पूर्वाह्न ब्लाक प्रमुख मनोज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाएं क्षेत्र पंचायत के पटल पर रखा। खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद राम ने बताया कि विकासखंड के सभी गांव में पेयजल की समस्या कहीं ना हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है आवास आवंटन में पूरी पारदर्शिता से काम लिया जा रहा है। स्वास्थ विभाग से सुशील कुमार अस्थाना ने बताया कि प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों की जांच की जाती है और जापानी बुखार का टीका लगाया जा रहा है। स्वच्छता और सफाई के लिए प्रत्येक गांव में 10000 रूपए भेज दिया गया है ।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि गत 2 फरवरी 18 से पोषाहार नहीं आया है हौसला पोषण योजना वर्तमान में 8 महीने से बंद पड़ा है। 13 आंगनवाड़ी भवन बनाकर केंद्रो का संचालन हो रहा है और 6 केंद्रों पर काम चल रहा है। इस बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख मनोज सिंह ने बताया कि 72 गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनकी कार्ययोजना के हिसाब से उनके गांव में विकास कार्य कराया जाएगा जो पूरी पारदर्शिता पूर्ण होगी । इस अवसर पर सिकंदर यादव ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने अपने गांव के विकास पर पूर्ण ध्यान देना होगा और कार्य योजना बनाकर गांव के विकास में लग जाने की आवश्यकता है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रमोद सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, अनुपम सिंह लक्की, पवन सिंह, सूर्यभान राजभर, बजरंग बहादुर सिंह, मोहम्मद आसिम, सूर्यनाथ यादव, चंद्रभान राजभर, अमित कुमार, हरि प्रकाश यादव, सिकंदर यादव, दीपक सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment