जौनपुर : व्यापार मंडल की मज़बूती के लिए व्यापारी एकता आवश्यक- इन्दु सिंह

जौनपुर : व्यापार मंडल की मज़बूती के लिए व्यापारी एकता आवश्यक- इन्दु सिंह


व्यापारी समाज का महत्वपूर्ण अंग है, इनका समाज व राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान है - रमेश मिश्रा 

बदलापुर (जौनपुर)
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
                     उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में रविवार को बदलापुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में  पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मु़ख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह 'इन्दू' ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही व्यापारी हक की लड़ाई लड़ सकेंगे। इसके लिए एकजुट होना पड़ेगा। इससे जहां व्यापारियों की समस्याओं पर एक साथ निर्णय होगा वहीं आपस में बैठकर तमाम समस्याएं भी सुलझा ली जाएंगी। सभी बाजारों व कस्बों में संगठन खड़ा किया जाए ताकि किसी व्यापारी को भी समस्या के लिए न जूझना पड़े।


पदाधिकारियों ने विशिष्ट अतिथि श्री रमेश मिश्रा विधायक बदलापुर ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज का महत्वपूर्ण अंग है,इस महत्वपूर्ण समाज का राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान है, आपकी समस्या हमारी समस्या है आपकी समस्याओ के निदान हेतु सदैव तत्पर रहूंगा। ज़िला महामन्त्री आरिफ हबीब, उद्योगपति अशोक सिंह, महेंद्र यादव, रामसहाय पाण्डेय, गंगा प्रसाद सिंह, उमेश सरोज, आदि ने संबोधित किया। तहसील अध्यक्ष धनंजय सेठ के साथ बदलापुर व्यापार मण्डल के तहसील ,नगर, तहसील युवा व नगर युवा के सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। तत्पश्चात, मुख्य अतिथि प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्री इन्द्रभान सिंह इन्दु जी सहित समस्त ज़िले से आये पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम के माध्यम से सम्मान किया गया। सुशील निगम, आनंद सेठ, अखिलेश योगी, राजा दशरथ मिश्र, संतोष निगम, सत्यम मोदनवाल, स्वपनिल सिंह, रविशंकर सेठ, रजनीश निगम, अंकित साहू,  सूरज सेठ आदि रहे। अध्यक्षता सुरेंद्रमाणि दुबे व संचालन राजेश जायसवाल ने किया।

Comments